केरल के शहर तिरुवनंतपुरम में पुलिस ने करीब 110 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उससे उसके आकाओं तक पहुँचाने के लिए पूछताछ ज़ारी है….
वैभव सक्सेना, डीसीपी ने मीडिया को बताया की “हमें एक सूचना मिली कि गांजा आंध्र प्रदेश से तमिलनाडु और केरल ले जाया जा रहा है। एक अंतरराज्यीय गिरोह शामिल है। जब्त गांजा की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी जा रही है.
