एक हाथी (Elephant) ने झारखंड (Jharkhand) में पिछले दो माह में कम से कम 12 ग्रामीणों को मार डाला। समझा जाता है कि ‘खराब व्‍यवहार’ के कारण हाथियों ने इस हाथी को झुंड से बाहर निकाल दिया था।

वन्‍य जीव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस नर हाथी की उम्र 15 से 16 वर्ष बताई गई है और 22 हाथियों के झुंड से अलग होने के बाद इसने राज्‍य के संथाल परगना आदिवासी क्षेत्र में तांडव मचा रखा है। रीजनल डिवीजनल फॉरेस्‍ट ऑफिसर सतीश चंद्र राय ने बताया कि, ऐसा लगता है कि यह मदांध था और संभवत: खराब व्‍यवहार या सैक्‍सुअल प्रतिद्वंद्विता के कारण इसे अन्‍य नर हाथियों ने झुंड से ‘निष्‍कासित’ कर दिया है।

हम उसके व्‍यवहार का अध्‍ययन कर रहे हैं, इसके साथ ही 20 अधिकारियों की टीम लगातार इस हाथी को ट्रैक कर रही है क्‍योंकि हमारी प्राथमिकता लोगों के साथ साथ जानवर का संरक्षण भी है। अपने झुंड के साथ फिर से जुड़ने की कोशिश कर रहा यह हाथी अब तक अपनी गति और अप्रत्‍याशित व्‍यवहार से अधिकारियों को मात देने में सफल रहा है।

Share.

Comments are closed.