चीन (China) में एक छोटी सी बच्ची (Little Girl Video Viral) ने अपने पिता के फोन से इतना बड़ा कांड कर दिया कि उसके पिता को इस पर भरोसा ही नहीं हुआ। जब तक वो मामला समझ पाते तब तक उनके घर में 100 कटोरे नूडल्स (Girl Orders 100 Bowles of Noodles) के रखे हुए थे और हाथ में 15 हजार का बिल।

कई बार बच्चों की छोटी-छोटी गलतियां बड़ों पर भारी पड़ जाती हैं। खास तौर पर जब बच्चे छोटे हों और खुद को सेल्फ डिपेंड समझने की गलती कर बैठें। चीन में ऐसी ही एक चार साल की बच्ची ( Three year old girl) को लगा कि वो सब कुछ आसानी से कर सकती है। अपने पिता के साथ घर में बैठी बच्ची ने भूख लगने पर अपना खाना पापा के फोन से खुद ही ऑर्डर (Hungry Child Ordered Food) कर लिया। मज़े की बात तो ये रही कि घर पर खाना पहुंचने का सिलसिला जब शुरू हुआ तो घंटों तक चलता रहा।

Sohu.com के मुताबिक बच्ची ने अपने पिता के मोबाइल फोन से खुद के लिए पसंदीदा नूडल्स ऑर्डर (Girl ordered 100 bowles noodles) किए थे। अब 4 साल के बच्चे की मैथ्य इतनी स्ट्रॉन्ग तो थी नहीं. फिर क्या था, बच्ची ने इतना खाना मंगाया कि पापा देखकर पहले तो बेहद खुश हुए, लेकिन बाद में उन्हें जब मामला समझ में आया तो हज़ारों का चूना लग चुका था.बच्ची जिलिन की रहने वाली है. उसने पापा का फोन पाकर उससे अपने लिए सोयाबीन पेस्ट नूडल्स (Noodles with soybean paste) ऑर्डर किए।

पापा को इस बात की खबर ही नहीं थी। जब उनके घर नूडल्स की डिलिवरी हुई तो उन्हें पहले तो लगा कि उन्होंने ये नूडल्स इनाम में जीते हैं और वे बेहद खुश हुए। हालांकि उन्हें बाद में पता चला कि नूडल्स फ्री नहीं हैं बल्कि इसके लिए उन्हें 15 हजार रुपए का बिल देना पड़ेगा। अब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया, तब जाकर उन्हें पता चला कि छोटे बच्चे ने ये सारा कांड किया है।

दरअसल बच्ची ने नूडल्स ऑर्डर करते वक्त 1 बाउल के बजाय गलती से दो औ ज़ीरो प्रेस करके 100 बाउल्स नूडल का ऑर्डर प्लेस कर दिया था (Child Accidentally Orders 100 bowls of Noodles). चूंकि बच्ची का घर 13वीं मंजिल पर है. ऐसे में डिलिवरी के लिए डिलिवरी ब्वॉय को करीब 7 चक्कर लगाने पड़े.

नूडल्स के इतने सारे बाउल्स पहुंचे की बच्ची का पूरा घर भर गया। उसके पिता ने मजाक में कहा कि अच्छा हुआ बेटी ने 4 जीरो नहीं लगाए थे, वरना इन्हें रखने की जगह भी नहीं मिलती। बेटी की गलती का अंदाज़ा होने के बाद उसके पापा ने उससे जब पूछा कि इतना सारा खाना आपने क्यों मंगाया? इस पर बच्ची ने बेहद मासूमियत भरा जवाब देते हुए कहा कि उसे भूख लगी थी (Hungry Daughter Orders 100 Bowles of Noodles) उसके पिता ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसे देखकर लोग बच्ची की मासूमियत पर रीझ रहे हैं। फिलहाल परिवार ने 8 बाउल्स अपने पास रखकर बाकी सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों में बांट दिया।

Share.

Comments are closed.