रायपुर – दिनांक 26.04.2022 :
आज बुधवार दिनांक 26 अप्रैल 2022 को राजीव भवन में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फुलो देवी नेताम ने की।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी समेत जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के जिला स्तर के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर पाँच-पाँच महिलाओं की टीम तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिलावार कार्यकारिणी की समीक्षा भी की।
उन्होंने ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को बढ़-चढ़कर इस पर आंदोलन करने का निर्देश दिया।
उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए स्वराज मिशन (www.swarajmission.com) को दी। प्रीति उपाध्याय उन महिला नेत्रियों में से हैं जो राजनीति के जरिए समाज सेवा के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और इस बार महिलाओं की भी बड़ी भूमिका रहेगी।