छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश..समाज सेवी प्रकाशपुंज पाण्डेय ने मिडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से किया था अनुरोध
रायपुर : 20 अप्रैल 2022 :
छत्तीसगढ़ में स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया गया है…जहां गर्मी में बच्चों को परेशानी न हो इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल 2022 से 14 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश देने का निर्णय लिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल 2022 को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून 2022 से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा।
आपको बता दें समाज सेवी प्रकाशपुंज पाण्डेय ने बढ़ती गर्मी से बच्चों को बचाने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा विभाग से मिडिया के माध्यम से सभी स्कूलों के ग्रीष्मकालीन आकाश तक सभी स्कूलों को ऑनलाइन करने मिडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार से गुहार लगाई थी।
वहीँ अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूल संचालन के समय में बदलाव किए जाने पर समाज सेवी प्रकाशपुंज पाण्डेय ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है।