विश्व के महान दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शेन वार्न का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। शेन वार्न को विश्व के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था। उन्होंने 1992 से लेकर 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है। 1992 में उन्होंने पहला मुकाबला भारत के खिलाफ़ खेला था।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि 194 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट चटकाए हैं। उन्हें दुनिया का महान खिलाड़ी कहा जाता है। आईपीएल में भी शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया था।

