Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » भाजपाई बताएं कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में कितने स्थानीय एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति बनाएं? – सुरेंद्र वर्मा

    भाजपाई बताएं कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में कितने स्थानीय एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति बनाएं? – सुरेंद्र वर्मा

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionFeb 26, 2022 Chhattisgarh No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी ओबीसी और एससी एसटी वर्ग की महिलाओ को भाजपा ने कभी राज्यसभा के लायक नहीं समझा।

    केटीएस तुलसी विधि और संविधान विशेषज्ञ हैं, राष्ट्र की धरोहर हैं। बोली लगाकर पद बेचने वाले भाजपाईयों को विरोध का नैतिक अधिकार नहीं है

    रायपुर/25 फरवरी 2022 :

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि दरअसल आउटसोर्सिंग भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है, इसलिए अब इन्हें BJP अर्थात बाहरी जनता पार्टी कहा जाने लगा है। विगत 3 वर्षों में भूपेश बघेल सरकार ने सभी क्षेत्रों में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित किया गया है। स्थानी योग्य उम्मीदवारों को सभी क्षेत्रों में अवसर मिला है जिससे छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना हुई है। 15 साल रमन सिंह स्वयं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया रहे, भूपेश बघेल ने तो स्थानीय आदिवासी नेताओं को बस्तर विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी है।

    रमन सिंह ने पदमश्री डॉ. दाबके के स्थान पर अपने समधी जी को चिकित्सा विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया। अपने पुत्र के लिए डीकेएस अस्पताल को फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया। भूपेश बघेल सरकार में तो सभी स्थानीय नियुक्तियों में योग्यता अनुसार स्थानीय उम्मीदवारों को पूरा अवसर मिला है। भाजपाई बताएं कि 15 साल में कितने स्थानी एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति के पद पर नियुक्त किया था। जहां तक बात राज्यसभा सदस्य की है तो उसमें भी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्य आधी आबादी अर्थात महिला वर्ग से है एक राज्यसभा सांसद छाया वर्मा प्रदेश के 53 प्रतिशत आबादी पिछड़ा वर्ग से और कांग्रेस से दूसरी राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम प्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी जनजाति वर्ग से है।

    आरोप लगाने वाले भाजपाई यह बताएं कि रमन सिंह के दौरान किसी ओबीसी या पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को राज्यसभा में भेजा गया हो? संवैधानिक व्यवस्था और संघीय ढांचे के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के संदर्भ में अलग-अलग व्यवस्था और मापदंड तय है। राज्यसभा में 12 सदस्य कला, साहित्य, समाजसेवा, विधि जैसे क्षेत्र में ख्याति प्राप्त शख्सियत को मनोनीत किया जाता है केटीएस तुलसी ख्याति प्राप्त संविधान और विधि विशेषज्ञ हैं। उनकी योग्यता के आधार पर 2014 में विधि के क्षेत्र से विशेषज्ञ के रुप में राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया था।

    वर्ष 2020 में उनका पहला कार्यकाल पूर्ण होने के बाद गैर भाजपा शासित राज्य के खिलाफ षड्यंत्र करने वाली, संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने जो परिस्थितियां पैदा की गई उसे देखते हुए केटीएस तुलसी जैसे संविधान विशेषज्ञ का ज्ञान और अनुभव देश और प्रदेश के हित में आवश्यक है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि राज्यसभा देश का उच्च सदन है कुलपति की नियुक्ति से उसकी तुलना करके भाजपा नेता अपने मानसिक दिवालियापन का ही परिचय दे रहे हैं। भाजपा बताएं कि छत्तीसगढ़ के 15 साल के अपने को शासन में कितने स्थानी छत्तीसगढ़िया को कुलपति बनाए है?
    #chhattisgarh #chhattisgarh news #Chhattisgarh Pradesh Congress Committee Communication Department #Chhattisgarh State #Government of Chhattisgarh #Raipur Chhattisgarh Chhattisgarh Congress Chhattisgarh Government Chhattisgarh politics Congress on BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.