रायपुर – 21/12/2021 –
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास व सुधार जैसे अनेक मुद्दों पर राज्यपाल से बातचीत की।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भी इस मुलाकात को अपने ट्विटर हैंडल से सार्वजनिक किया।

इस अवसर पर गणेश कर के साथ, नमिता खण्डेलवाल ( NACHA Seattle President ) एवं दिलीप तिवारी ( NACHA Michigan President) भी उपस्थित थे।


