रायपुर : 13 / 11/ 2021 –

रायपुर हवाई अड्डे पर WTI cabs के संचालक मुकेश दुबे द्वारा रायपुर हवाई अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों से मनमानी किराया वसूलने, रसीद तक न देने व सरेआम गुंडागर्दी और यात्रियों से दुर्व्यवहार करने के विरुद्ध आरटीआई कार्यकर्ता संजीव अग्रवाल ने रायपुर हवाई अड्डे के प्रबंधक को पत्र लिखकर शिकायत की है।

उन्होंने कहा है कि, अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे इसकी शिकायत केन्द्र सरकार से करेंगे और एफआईआर दर्ज करवाएंगे। संजीव अग्रवाल ने ट्वीट के जरिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस प्रकरण की शिकायत की है।

पत्र का विषय, निम्नलिखित प्रकार से है।

प्रबंधक महोदय,

हवाई अड्डा,रायपुर, छत्तीसगढ़।

विषय: मुकेश दुबे, डब्ल्यूटीआई कैब द्वारा दुर्व्यवहार और मिस मैनेजमेंट के संबंध में शिकायत।

प्रिय महोदय, आपको सूचित किया जाता है कि मैं अधोहस्ताक्षरी ने आज अपने परिवार के साथ तिरुपति से हैदराबाद होते हुए रायपुर की यात्रा की थी। लेकिन रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद डब्ल्यूटीआई कैब मैनेजमेंट की वजह से मुझे काफ़ी नुकसान हुआ।

महोदय, मुकेश दुबे नाम का एक व्यक्ति जो WTI कैब सर्विस का आयोजन कर रहा था, कैब की बुकिंग ले रहा था। वह यात्रियों के साथ बहुत अभद्र व्यवहार कर रहा था, उसने न केवल मुझसे अतिरिक्त किराया लिया, बल्कि डब्ल्यूटीआई कैब द्वारा मुझे कोई रसीद भी नहीं दी जा रही थी। वह एयरपोर्ट पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे थे, जो हमारे सभ्य समाज के लिए बेहद चिंताजनक है।

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त मामले पर उचित कार्यवाही करने कष्ट करें।

संजीव अअग्रवाल, आरटीआई कार्यकर्ता, रायपुर, छत्तीसगढ़।
9425204900 
Share.

Comments are closed.