लखनऊ / 06-09-2021:
यूपी प्रशासन ने राहुल गांधी के साथ तीन और लोगों को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है।
लखीमपुर खीरी कांड पर सियासी जंग के बीच बड़ी खबर आई है। अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य तीन लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाज़त दे दी गई है। यूपी सरकार ने इसकी जानकारी यूपी सरकार ने दी है।
बता दें कि राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह वहां से लखीमपुर खीरी जाएंगे। वहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के. सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, सांसदों और विधायकों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाज़त दे दी है।

