राहुल गांधी आज बुधवार, 06 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबरें आईं कि उन्हें और उनके साथ जा रहे अन्य नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया।

राहुल यहां से लखनऊ के लिए फ्लाइट ले रहे हैं। सूत्र ने बताया कि उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया था। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी हैं।

ज्ञात हो कि कल मंगलवार 05 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी लखनऊ हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था जिसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए थे।

Share.

Comments are closed.