Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » सांसद विजय बघेल भी आए ग्रामीणों के पक्ष में

    सांसद विजय बघेल भी आए ग्रामीणों के पक्ष में

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionSep 11, 2021 Chhattisgarh No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई – दुर्ग –

    धरसा और चारागाह की जमीन को एक विशेष समुदाय को देने के ख़िलाफ़ हजारों ग्रामीण एकजुट, सांसद विजय बघेल भी आए ग्रामीणों के पक्ष में, कहा - आम ग्रामीणों को परेशानी में डाल कर कोई भी भूमि किसी को नहीं दिया जाना चाहिए। 

    जिले के ग्राम कचांदुर में चारागाह तथा धरसा की जमीन को कब्रिस्तान को दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के हजारों की संख्या में ग्रामीण, शासन के इस प्रस्ताव के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं तथा नाराजगी जता रहे हैं।

    सांसद विजय बघेल भी अब इन ग्रामीणों के साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि आम ग्रामीणों को परेशानी में डाल कर कोई भी भूमि किसी को नहीं दिया जाना चाहिए। पहले ग्रामीणों के हितों को प्राथमिकता पूर्वक देखा जाना चाहिए। इस गांव तथा आसपास के ग्रामीणों ने विजय बघेल से आज मुलाकात की है। इन ग्रामीणों ने शासन के प्रस्ताव के विरोध में भारी नाराजगी जताई है तथा शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है।

    नाराज़ ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल को बताया है कि शासन के द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम कचांदुर में पटवारी हल्का नंबर 17 स्थित भूमि खसरा नंबर 767 रकबा 2.440 हेक्टेयर भूमि को एक समुदाय विशेष को कब्रिस्तान के लिए देने का प्रस्ताव किया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई के कार्यालय से यह प्रस्ताव आने के बाद ग्राम पंचायत कचांदुर ने शासन के इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति की है।

    ग्राम कचांदुर की ग्राम सभा में एक विशेष समुदाय को जमीन देने के ख़िलाफ़ सर्वसम्मति से स्पष्ट आपत्ति पारित की गई है। ग्राम सभा के द्वारा पारित इस आपत्ती को कलेक्टर दुर्ग तथा अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को तत्काल भेज दिया गया है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि ग्राम कचांदुर में उस जमीन का चारागाह के लिए उपयोग किया जाना है।

    यह धरसा की जमीन है जहां से आम लोगों का आना जाना होता है। इस स्थल पर आम रास्ता भी प्रस्तावित है। जमीन किसी दूसरे को इस्तेमाल करने के लिए देने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते ग्राम पंचायत के द्वारा उसके विरोध में सर्वसम्मति से आपत्ति पारित किया गया है। ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद सांसद श्री विजय बघेल ने इस मामले में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली है।

    MP VIJAY BAGHEL Vijay Baghel MP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.