20 अगस्त 2021 –
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जल्द ही 3948 रिक्त पदों की आपूर्ति की जा रही है। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है।
अपने ट्विटर एकाउंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि आप सभी को संतोष के साथ सूचित करना चाहता हूं कि हम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कुल 3948 रिक्त पदों की आपूर्ति करने जा रहे हैं। इस पहल से न सिर्फ राज्य के हज़ारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही स्वास्थ्य विभाग और भी ज़्यादा सुदृढ़ होगा।


