छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम लुंकड़ ने देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित गौतम विहार में ध्वजारोहण किया।

गौतम विहार के सभी साथियों और निवासियों के साथ उन्होंने देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर समाज और पूरे प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की सौगंध ली।

गौतम लुंकड़ ने कामना की है कि, प्रदेश में, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्॥ अर्थात – सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।

गौतम लुंकड़ ने कहा कि जैसे उनकी कई पीढ़ियों ने कांग्रेस में रहकर कांकेर सहित पूरे प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए कार्य किया है ठीक उसी तरह वो भी कांकेर सहित पूरे प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए चौबीस घंटे तत्पर हैं।

उन्होंने प्रदेश वासियों को आज के दिन 4 नए जिले मिलने पर बधाई दी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन में गौतम विहार के सभी रहवासी मौजूद रहे।


