Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » नाचा ( North America Chhattisgarh Association) ने अमेरिका में भारत दिवस परेड में छत्तीसगढ़ राज्य का किया प्रतिनिधित्व

    नाचा ( North America Chhattisgarh Association) ने अमेरिका में भारत दिवस परेड में छत्तीसगढ़ राज्य का किया प्रतिनिधित्व

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionAug 10, 2021Updated:Aug 10, 2021 Chhattisgarh No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज से अमेरिका में माहौल छत्तीसगढ़मय हुआ

    राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ ‘भारत माता की जय’,’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की गूंज से अमेरिका में माहौल छत्तीसगढ़मय हुआ। इंडियन कम्युनिटी आउटरीच(ICO) के तत्वावधान में आयोजित सबसे बड़ी भारत दिवस परेड 2021 में NACHA ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है।

    गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की गई। अलग अलग राज्यों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु थी। शिकागो की रोड शो में NACHA के द्वारा मिनी रायपुर की झांकी छत्तीसगढ़ की समृद्धि को दर्शाती है।

    प्रतीक के रूप में घड़ी चौक की घड़ी और आई लव रायपुर की झांकी ऐसी प्रतीत हो रही थी जैसे छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियां मिट गई हो। NACHA के सदस्य भले ही सात समंदर पार रह रहे है लेकिन दिल बिल्कुल अपने मातृभूमि के लिए धड़कता है।

    Team NACHA

    NACHA की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने का संदेश पूरी दुनिया को दे रही हैं। गले मे कटली मोहर, कान में खुषी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा पहुची और कलाई में आईठी चुरिअ, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा, प्रेम व्यक्त कर रहे है।

    छत्तीसगढ़ी लोकगीत मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे..डोंगरी के तीर,लगे हे साल छींद, लाली परसा बन म फुले,मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे,सुनकर सभी लोक नृत्य करते हुए अपनी सांस्कृतिक परम्परा के संवाहक बने हुए थे। पूरा भारत 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इस अवसर पर अमेरिका से सांस्कृतिक संदेश पूरी दुनिया में भारत की विशाल और अद्भुत परम्परा का साक्षी बन रहा है।

    NACHA के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने बताया कि इस फ्लोट डेकोरेशन के लिए टीम ने काफी मेहनत की है। यह एक देशभक्ति की भावना से प्रेरित थी। एनआरआई दुनिया के बाहर हमारे छत्तीसगढ़ भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हैं और वे इस रोड शो को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देते हैं। नाचा शिकागो चैप्टर की कार्यकारी दीपाली सरावगी, तिजेंद्र साहू, सोनू जोशी, शशि साहू, नमिता कैस्थI , शंकर फतवानी, गीता खेतपाल और अभिजीत जोशी और बाकी सदस्यों की कड़ी मेहनत के बदौलत छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि और सांस्कृतिक परम्परा के लिए अदभुत कार्य कर रहे है।

    NACHA पिछले 4 वर्षों से North AMERICA states में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है। NACHA ने साबित कर दिया कि लोग अपने देश से दूर रह सकते हैं, लेकिन दिलों की दूरियां बिल्कुल नहीं। भारत माता की जय और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया जैसे सांसों में समाई हुई है।

    छत्तीसगढ़ एनआरआई सरिता साहू, नितिन बिलकर और आदित्य वेकनत का भी प्रयास सराहनीय रहा। अमेरिका शिकागो में रहने वाले भारतीय समुदाय द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी धूमधाम से की जा रही है।

    इसी कड़ी में कई इवेंट एक सफ्ताह पहले और बाद में आयोजित की जाएगी।NACHA ने घोषणा की है कि, अगस्त के महीने भर राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत इवेंट किया जाएगा। अमेरिका में इस सबसे बड़ी परेड में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदर्शन करने के लिए नाचा हर साल लगभग 2 लाख रुपए से अधिक खर्च करता है। नाचा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पैसा खर्च करने की दृष्टि है ताकि छत्तीसगढ़ राज्य को भारत के बाहर अच्छी तरह से पहचाना जा सके।

    Bharat Diwas Independence day NACHA North American Chhattisgarh Association Vishwa Aadiwasi Diwas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.