कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्विटर अकाउंट को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले दिन में ट्विटर (Twitter) ने राहुल गांधी के विवादास्पद ट्वीट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।
दरअसल राहुल गांधी ने दिल्ली में नाबालिग से बलात्कार और हत्या की पीड़िता के परिवार से जुड़ा एक ट्वीट किया था। कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशयल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, “राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है और इसे बहाल करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। तब तक, वह अपने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से आप सभी से जुड़े रहेंगे और हमारे लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।”
दरअसल मसला ये है कि दिल्ली में नाबालिग से बलात्कार और हत्या की घटना के बाद राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी और इसकी एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की थी।
इस पोस्ट में पीड़िता के माता-पिता भी नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर बाद में काफ़ी बवाल मचा था। राहुल गांधी की ओर से पीड़िता के माता-पिता की फोटो शेयर करने को लेकर देश में उनकी खूब आलोचना हुई और इस संबंध में संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने Twitter से शिकायत की और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस विवादास्पद पोस्ट (Controversial Post) को हटा दिया।
Shri @RahulGandhi’s Twitter account has been temporarily suspended & due process is being followed for its restoration. Until then, he will stay connected with you all through his other SM platforms & continue to raise his voice for our people & fight for their cause. Jai Hind!


