छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मोदी सरकार के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

सिंहदेव ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर केंद्र सरकार का बयान संसद को गुमराह करने वाला था। केंद्र सरकार ने राज्यों से ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगी है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौतों का विवरण विशेष रूप से राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा नहीं दिया गया है’।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि हमें निजी और सरकारी अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की कोई सूचना नहीं मिली है। हमने विभाग से दूसरी लहर के दौरान हुई मौतों का ऑडिट करने को कहा है। सभी राज्य सरकारों को दोबारा ऑडिट कराना चाहिए। हम माफी मांग कर अपनी गलतियों को सुधारना चाहेंगे।

Share.

Comments are closed.