Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » बनारस से वफाई और छत्तीसगढ़ से बेवफाई क्यों मोदी जी? – संजीव अग्रवाल

    बनारस से वफाई और छत्तीसगढ़ से बेवफाई क्यों मोदी जी? – संजीव अग्रवाल

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionJul 15, 2021Updated:Jul 18, 2021 Chhattisgarh No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र ‘रुद्राक्ष’ का उद्घाटन किया। मोदी ने वाराणसी दौरे में 1,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या उनकी आधारशिला रखी। 

    इस विषय पर रायपुर निवासी, आरटीआई कार्यकर्ता और काँग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री वाराणसी के सांसद हैं और काशी के प्रति उनकी जिम्मेदारी है कि वे काशी के विकास के प्रति सजग रहें। 

    लेकिन वाराणसी के सांसद होने के साथ ही नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री भी हैं। तो इस नाते उनकी जिम्मेदारी पूरे देश के विकास के प्रति सजग रहने की भी है। 

    संजीव ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों का यहां की जनता के प्रति रूखा व्यवहार समझ के परे है। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ के सांसदों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में 1, 500 करोड़ नहीं तो कम से कम 500 करोड़ की योजनाओं का विकास और शिलान्यास करने की अनुमति और आदेश देना चाहिए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। 

    2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अब तक छत्तीसगढ़ के किसी भी सांसद ने अपने क्षेत्र में 500 करोड़ तो दूर 100 करोड़ की भी विकास कार्य की योजनाओं का शिलान्यास नहीं किया है और मैं आग्रह करता हूं कि अगर किसी भी सांसद ने 100 करोड़ की योजनाओं का भी शिलान्यास किया हो तो कृपया वे दस्तावेज के साथ जनता को बताएं। 

    लेकिन इसके उलट, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों द्वारा जनता के विकास कार्यों की उपेक्षा आज जन-जन को पता है। इस उपेक्षा से उनकी आने वाले लोकसभा चुनाव में वोटों की अपेक्षा मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा ही साबित होगा। 

    खैर अगले साल यूपी में चुनाव हैं जिसको देखते हुए यूपी में बड़े से बड़े विकास कार्यों की शिलान्यास और घोषणाएं, किसी जुमले से कम दिखाई नहीं देती। 

    वैसे उपेक्षा की बात करें तो मोदी के नए कैबिनेट विस्तार में छत्तीसगढ़ के सांसदों की उपेक्षा भरपूर मात्रा में हुई है।

    असल में देखा जाए तो अपेक्षा छत्तीसगढ़ के सांसदों के नहीं छत्तीसगढ़ की जनता की हुई है जिसका श्रेय जरूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है जिसका बदला छत्तीसगढ़ की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में जरूर लेगी। 

    Narendra Modi Rudraksh Centre Varanasi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.