रायपुर, छत्तीसगढ़। दिनाँक – 22/04/2025
वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक व समाजसेवी प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रचंड गर्मी के मद्देनजर सभी शासकीय और निजी स्कूलों को बंद करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा कि विग वर्ष शीत ऋतु में ठंड कम पड़ने और जलवायु परिवर्तन के कारण इस वर्ष मार्च के माह में ही गर्मी की शुरुआत हो गई है जो अब अप्रैल माह में और बढ़ गई है। पारा दिन ब दिन बढ़ रहा है जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को असुविधा हो रही है। लू लगने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही समर कैम्प को रद्द कर दिया है। गर्मी में बच्चों के साथ ही, अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन, ड्राइवर आदि को भी परेशान होना पड़ता है। वैसे भी आज 22 अपैल है, मई में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाएगा, तो उचित होगा कि 23 अपैल से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा हो जाय।
प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने कहा है कि उन्हें आशा है कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उनके इस अनुरोध को जनहित में स्वीकार करेंगे और गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर। ऑनलाइन शुरू रखने का आदेश देंगे।

