जशपुर/29 दिसंबर 2023:

स्वराज मिशन से जशपुर के भाजपा नेता शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम बार अपने गृह जिला जशपुर आगमन पर उनसे सौजन्य मुलाकात कर उनके साथ कुछ पल बिताया। मुख्यमंत्री ने मेरे पुज्य पिताजी स्व. रंगनाथ तिवारी को स्मरण करते हुए पिताजी ने जो हम सब के प्रेरणास्रोत कुमार साहब व भारतीय जनता पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से अपने जीवन का बहुमुल्य समय दे दिया उसको स्मरण कर उनको श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।


साथ ही भारत माता समिति एंव राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, सनातन हिन्दु युवा वाहिनी की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रथम जशपुर नगर आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर उन्हें माल्यार्पण करते हुए शुभकामनायें देकर जशपुर के चहुंओर विकास जशपुर में में व्यापक पैमाने पर हो रहे गौ तस्करी, गौ कसी पर तत्काल प्रभाव से पुर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने व चरखापारा पत्थलगांव में चल रहे बैल बजार को भी बंद कराने तथा जशपुर नगर में अतिशीघ्र भारत माता की भव्य मंदिर निर्माण कराने का मांग किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह आश्वासन दिया गया की जल्द ही जशपुर में भव्य भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जायेगा और गौ तस्करी गौ कसी पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए जिले मे संचालित बैल बाजार को भी तत्काल प्रभाव से बंद कराया जायेगा।

उक्त सौजन्य मुलाकात व मांग करने में मेरे साथ मेरे बड़े भ्राता वेद प्रकाश तिवारी (समाजसेवी व प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी छ.ग. प्रदेश) एवं शिव प्रकाश तिवारी( प्रदेश अध्यक्ष भारत माता समिति), शंकर ताम्रकार(जिलाध्यक्ष भारत माता समिति जशपुर), कुमार विशाल नायक, लव कंसारी, जय प्रकाश सिंह, कुमार अमरदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.