रायपुर, छत्तीसगढ़ / 19 दिसम्बर 2023 –
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री जी की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है। आदेश जारी कर दिया गया है।




