नई दिल्ली : पेटीएम पेमेंट्स बैंक एक करोड़ फास्टैग जारी करने का मुकाम हासिल करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अनुसार, जून 2021 के अंत तक सभी बैंकों ने कुल मिलाकर 3.47 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किये गए थे. फास्टैग जारी करने वाले बैंक के तौर पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) की बाजार में अब करीब 28 फीसदी हिस्सेदारी है. बैंक ने एक बयान में कहा, पिछले छह महीने में, पीपीबीएल ने 40 लाख से अधिक वाणिज्यिक और निजी वाहनों को फास्टैग से लैस किया है. बयान के अनुसार, इसके…
Author: Swaraj Mission Desk Reporter
भोपाल : आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी करने का काम किया है. आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि मध्य प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दतिया, शिवपुरी, अनूपपुर, डिंडोरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बालाघाट एवं मंडला जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के लाहौल -स्पीति में बादल फटने और भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन होने से 175 पर्यटक फंसे हुए हैं. राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश कुमार मोखटा ने बताया कि मौसम के कारण राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को मदद लेने की योजना तैयार की गई है.
धमतरी, 29 जुलाई 2021 : विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजना के तहत कलेक्टर पी.एस. एल्मा द्वारा दिवंगत विद्यार्थियों के परिजनों को चेक प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिंकारी ने बताया कि मगरलोड विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला बेन्द्राचुवा की छात्रा कु. निर्मला के पिता अगतराम, धमतरी विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला अरौद (लीलर) की छात्रा कु. याचना नेताम के पिता रामकुमार नेताम, इसी विद्यालय की छात्रा कु. लुकेश्वरी निषाद के पिता कोमलराम निषाद तथा नगरी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी के छात्र खोमराज के पिता तुलाराम यादव को विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक-एक लाख रूपए की राशि…
ग्रामीणों तक मोबाईल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हो रही सुलभ खून की जांच, बीपी, शुगर, बुखार डायरिया, सहित अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर किया जाता है उपचार जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से अब तक 51133 मरीज हुए लाभान्वित जशपुरनगर 29 जुलाई 2021 : ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए फ्लैगशिप योजना के तहत् मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मचारी हाट-बाजारों, दूरस्थ, पहाड़ी क्षेत्रों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों में…
छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के अभियान के लिए वर्चुअल बैठक में तय की गई रूपरेखा युवाओं और किशोरों को 3 चरणों में एड्स, टीबी और रक्तदान के संबंध में किया जाएगा जागरूक रायपुर 29 जुलाई 2021 : भारत सरकार देश के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ 2022 के उपलक्ष्य में विकास को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नए भारत @75 की अवधारणा के साथ जन-जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। जागरूकता अभियान में सभी राज्यों के 75 स्कूलों और 75 कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के सभी विभाग और मंत्रालय भी जन-जागरूकता…
रायपुर : आज लोकसभा सत्र का आठवां दिन भी हंगामें के भेंट चढ़ा लगातार विपक्ष के निशाने पर रही केंद्र सरकार विपक्षी दलों ने प्रश्नकाल चलने नही दिया। साथ ही तीन बार सदन स्थगित करने के बाद लगभग 2.30 बजे सदन की कार्यवाही कल तक के लिए रोकनी पड़ी…जैसे ही मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोलने खड़े हुए तभी साँसद दीपक बैज ने जमकर लगाए नारे “पलटू मंत्री हाय हाय..दलबदलू मंत्री हाय हाय” और सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया…..
नई दिल्ली: देश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में सरकार के जरिए बड़ा निर्णय लिया गया है. ऑल इंडिया कोटे के तहत अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल और डेंटल शिक्षा में OBC वर्ग के छात्रों को 27% और कमजोर आय वर्ग (EWS) के छात्रों को 10% आरक्षण दिया जाएगा. इस निर्णय से मेडिकल और डेंटल शिक्षा में प्रवेश के लिए OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से आने वाले 5550 छात्र लाभान्वित होंगे. देश में पिछड़े और कमजोर आय वर्ग के उत्थान के लिए उन्हें आरक्षण देने को सरकार प्रतिबद्ध है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ‘मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22…
Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक का आज 7वां दिन है. आज के खेल की शुरुआत गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने ने की. भारतीय शटलर पीवी सिंधु का भी मैच था. उन्होंने अंतिम 16 के मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हरा दिया है. सिंधु अंतिम 8 में प्रवेश कर गई हैं. हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला अर्जेंटिना से है. दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद रिंग में एमसी मैरीकॉम का दम भी दिखेगा. 51 किलो कैटेगरी में उनका मुकाबला कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से होगा.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले एक जानकारी सामने आ रही है। यहां एक युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, युवती ने बीच सड़क पर पुलिस के साथ बदसलूकी की और दरोगा को धक्का भी दिया। इतना ही नहीं, युवती ने दरोगा की टोपी तक गिरा दी। बताया जा रहा है कि युवती ने करीब आधे घंटे तक पुलिस के साथ बदसलूकी की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार…