देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है,साथ ही न खत्म होने वाले मौत का सिलसिला।24 घंटे में 49,823 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 57,833 लोगों ने कोरोना को मात दी, लेकिन 1258 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,287 की गिरावट रिकॉर्ड की गई। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल 49,823 नए केस सामने आए।वही 24 घंटे में कुल 57,833 स्वस्थ भी हो चुके है।1258 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में शनिवार को 361 लोग कोरोना पॉजिटिव…
Author: Swaraj Mission Desk Reporter
दुनिया में अजीबो गरीब बातें सुनने को मिलती है,हैरानी तो तब होती है जब हैरान कर देने वाले मामले हमारे सामने होती है।ऐसे ही हैरानी में डाल देने वाला मामला दक्षिण अफ्रीका का है जहाँ गर्भवती महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया। और विश्व रिकॉर्ड बनाया है।बता दें एक साथ सबसे अधिक बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। 37 वर्षीय सिथोले ने इन बच्चों को प्रिटोरिया के अस्पताल में जन्म दिया है। सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है। सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी…
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही हैं।जिसकी सूचना खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है।बता दें SBI ने अपने ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का मुफ्त इंश्योरेंस दे रहा है।जानकारी के मुताबिक, बैंक, यह सुविधा जन धन अकाउंट के खाताधारकों को दे रही है।. SBI जिन ग्राहकों के पास रुपे डेबिट कार्ड हैं, उन्हें 2 लाख रुपये तक का मुफ्त आकस्मिक बीमा कवर देता है। डेबिट कार्ड का उपयोग करने वालों को मृत्यु बीमा, खरीद सुरक्षा कवर और अन्य लाभ मिलते हैं।अगर आप भी उठाना चाहते हैं लाभ तो जल्दी…
कोरोना की वजह से पूरे देश के कई परिवारों ने अपनो को खो दिया,कोरोना के कोहराम के चलते कितनों ने अपने सम्बन्धियों के चिता को आग देने से वंचित रह गए। लेकिन कोरोना का कहर यही तक सीमित नहीं बल्कि आने वाले समय में कई बड़ी जन-धन की हानि करने वाला है।बता दें कोरोना की दूसरी लहर से अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और भारत जैसे बड़े देश भी इससे अछूते नहीं रह पाए। भारत में भी कोरोना ने जमकर कहर मचाया। अस्पतालों में बेड की कमी और आॅक्सीजन की किल्लत ने तो कई मासूमों की जान ले ली।अब कोरोना की तीसरी…
छत्तीसगढ़-प्रदेश में अब धार्मिक स्थल को खोले जाने की अनुमति मिल गयी है। कोरोना के गाइडलाइनो का पालन करते हुए भक्त धार्मिक स्थलों में प्रवेश कर सकते है।धार्मिक स्थलों में जाने से पहले श्रद्धलुओं को कोरोना से संबंधित नीति निर्देशो को ध्यान में रखना जरूरी होगा।बता दें राजधानी राजधानी के राम मंदिर , महामाया मंदिर को रविवार या सोमवार से खोला जाएगा। पुरानी बस्ती के दूधाधारी मठ को भी आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखी। अधिकांश मंदिरों में शाम के वक्त ही थोड़ी-बहुत चहल- पहल नजर आई। सभी मंदिरों पर…
चारागाह में लगाएं नेपियर घास: वन विभाग वनों से गौठानों तक हरा चारा पहुंचाने की सुनिश्चित करे व्यवस्था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में बनाए गए गौठानों में पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठानों में चारागाह के लिए आरक्षित भूमि पर अनिवार्य रूप से नेपियर घास लगाई जाए। इसी तरह वन विभाग वनों में घास लगाने का काम सर्वाेच्च प्राथमिकता से करे और यह भी सुनिश्चित करे कि वनों से हरा चारा गौठानों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री…
देश-जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में हुए ब्लास्ट ने फिर से दहशत का साया कायम कर दिया है। कुछ मिनटों में ही दो भयंकर बलास्ट हुआ।इस धमाके में एयरफोर्स के 2 जवानों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक पहला ब्लास्ट परिसर की बिल्डिंग की छत पर और दूसरा नीचे हुआ। सूत्रों की माने तो विस्फोट करने के लिए दो ड्रोन का इस्तेमाल हुआ था।धमाके को अंजाम देने वाले हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।बता दें घटना शनिवार आधी रात करीब 1.45 बजे की है। जहां यह घटना हुई है, उसी कैंपस में जम्मू का मुख्य एयरपोर्ट…
दिन की अच्छी शुरुआत के लिए राशिफलो में होने वाले परिवर्तन महत्वपूर्ण होते हैं।जिससे भाग्य के साथ होने और दुर्भाग्य के आने वाले संकेतो का अंदाजा लगाया जा सकता है।तो आइए जानते हैं। क्या कहता है आज का राशिफल। मेष-राशि वालो को अपने जीवन में उन्नति के लिए नए-नए मार्ग प्राप्त होंगे. मन में आए नए विचारों से आपको लाभ होगा. आपको अपने व्यापार के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह की आवश्यकता हो सकती है. मुश्किल समस्या का हल पाने में समर्थ रहेंगे. वृष-आने वाले दिनों में आज की मेहनत बहुत काम आएगी. धन की प्राप्ति तथा इच्छाओं की…