Author: Swaraj Mission Desk Reporter

भोपाल : मध्य प्रदेश के भिंड में जेल के बैरक की दीवार ढहने से 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह ने एएनआई से कहा कि यह जेल करीब 150 साल पुरानी है. दीवार गिरने से बैरक 6 पूरी तरह से नष्ट हो गया. 22 गंभीर रूप से घायल कैदियों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया. किसी की मौत नहीं हुई है.

Read More

जिम्मेदारियों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन चुनौती है: मुख्यमंत्री विधानसभा में ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ आयोजित रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री, संसदीय सचिव एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्यपाल उइके ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि संसदीय प्रणाली में ईमानदारी और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हैं और जनहित के प्रति समर्पित रहते हैं, उन्हें उसका प्रतिफल अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा, नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च संस्था होती है। यह एक…

Read More

भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को परियोजना स्वीकृत रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के वनों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों के गुणों का विश्लेषण एवं प्रमाणीकरण करने के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान, मुम्बई द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को एक परियोजना स्वीकृत हुई है। इस परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले महत्वपूर्ण औषधीय पौधों के रासायनिक तत्वों पर अनुसंधान कार्य करते हुए वैज्ञानिक तरीके से औषधीय पौधों में पाये जाने वाले विशेष तत्वों की खोज एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रदत्त…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरजियस मिंज राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष होंगे। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 243-झ के खण्ड (1) सहपठित यथा संशोधित छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अधिनियम 1994 की धारा 3 के तहत किया गया है। राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सरजियस मिंज को वित्त विभाग के उप सचिव आनंद मिश्रा, अवर सचिव वित्त शरद परसाई ने आज शाम उनके आवास पर पहुंचकर अधिसूचना की प्रति सौंपी और उन्हें गुलदस्ता…

Read More

अधिक से अधिक संख्या में मछुआ समुदाय के लोग भी उठाएं इन प्रावधानों का लाभ मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए रायपुर, 30 जुलाई 2021 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। अब मछलीपालन के लिए भी कृषि जैसे ही सस्ती बिजली और बिना ब्याज के ऋण की सुविधा मिलेगी। इससे मछलीपालन करने वालों को लाभ होगा और जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मछलीपालन नहीं कर पाते थे, वे भी मछलीपालन कर आय का साधन जुटा…

Read More

रायपुर, 30 जुलाई 2021 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयुष विभाग द्वारा नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का लोकार्पण किया। इसके पहले उन्होंने आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, देवेन्द्र यादव, विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े और संचालक स्वास्थ्य सेवा नीरज बंसोड़ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में पदस्थ पंचकर्म व्याख्याता डॉ. त्रिभुवन सिंह ने बताया कि इस पंचकर्म यूनिट में प्रत्येक…

Read More

आवेदन प्राप्त करने अधिकारी अधिकृत गरियाबंद 30 जुलाई 2021 : चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से 02 से 06 अगस्त 2021 तक गृह विभाग द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में धन वापसी करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के अनुविभाग स्तर पर अधिकारियों को अधिकृत किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अनुविभाग गरियाबंद हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विश्वदीप, छुरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंकिता सोम, राजिम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जी.डी. वाहिले, मैनपुर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरज साहू तथा अनुविभाग देवभोग हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टीका राम देवांगन को अधिकृत किये गये…

Read More

छठवीं, सातवीं, नौंवीं और ग्यारहवीं की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी रायपुर, 30 जुलाई 2021 : राज्य शासन के आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त से संचालित होना प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं को छोड़कर शेष सभी कक्षाएं अर्थात् कक्षा पहली से लेकर 5वीं और 8वीं की कक्षाएं भी 2 अगस्त से संचालित होंगी। यह सभी कक्षाएं उन जिलों में प्रारंभ की जा रही है, जहां कोरोना पॉजिटिविटी दर पिछले 7 दिनों में एक प्रतिशत तक हो। राज्य शासन के निर्णय…

Read More

प्रत्येक जिले में एक नोडल स्कूल बनाया जाएगा बच्चों का समूह 120 से अधिक नहीं होगा, ज्यादा होने पर दूसरा समूह बनाया जाएगा रायपुर, 30 जुलाई 2021 : प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थी दूरस्थ अंचलों से प्रवेशित होते हैं, जहां पर शिक्षण के माध्यम अत्यंत सीमित हैं। कोविड-19 के फलस्वरूप शाला बंद होने के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हुई है। फलस्वरूप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में ऑनलाईन शिक्षण हेतु विभाग द्वारा योजना तैयार की गई है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को इन स्कूलों में योजना के…

Read More

लखनऊ : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने अवैध तरीके से हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि, फैक्ट्री में पुलिस को 8 तमंचे, 24 जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद हुए हैं. वहीं, 4 आरोपियों को गिरफ़्तार भी किया गया. मामले में जांच जारी है.

Read More