सन् 11885 से 2022 तक कांग्रेस (Congress) पार्टी की कमान अलग अलग लोगों ने संभाली है। भारत की आज़ादी के समय मेरट के जे. बी. कृपलानी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उसके बाद से सोनिया गांधी तक कई लोग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे जिसमें गैर गांधी परिवार और गांधी परिवार के लोग शामिल हैं। आज 19 अक्तूबर 2022 को कांग्रेस पार्टी को उसका 98 वाँ अध्यक्ष मिलने जा रहा है है जोकि गैर गांधी परिवार का होगा।
भारतीय जनता पार्टी कई सालों से कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगा रही है लेकिन अगर इतिहास को बारीकी से अध्ययन किया जाए तो गांधी परिवार से अधिक गैर गांधी परिवार के लोग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। सन 1885 से अब तक कांग्रेस पार्टी का एक वृहत इतिहास रहा है। आजादी के पहले से वर्ष 2022 तक कांग्रेस पार्टी की कमान बहुत से पुरुष व महिला नेतृत्व के हाथ में रही है।
17 अक्तूबर 2022 को हुए पार्टी के आंतरिक चुनाव में लगभग 10000 डेलीगेट्स ने भाग लिया और आज 19 अक्तूबर 2022 को उस चुनाव का नतीजा सबके सामने आ जाएगा। वैसे यह चुनाव दो कद्दावर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच में था। एक हैं मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे हैं शशि थरूर। सूत्रों के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे का पड़ला भारी है और उन्हीं के कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बनने के पूरे आसार हैं।
आज चुनाव के नतीजे आते ही कांग्रेस पार्टी के समक्ष वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीतियाँ भी बनना शुरू हो जाएंगी।

