रायपुर, 09 अप्रैल 2022/

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर के चेयरमेन असीम चौहान एवं चांसलर श्री डब्ल्यू, सेल्वा मूर्ती ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल सुश्री उइके सेे एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रगति, नई शिक्षा नीति एवं यूनिवर्सिटी के वर्तमान स्थिति के संबंध में चर्चा की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Share.

Comments are closed.