07 फफरवरी 2022 – रायपुर, छत्तीसगढ़ :
छत्तीसगढ़ काँग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के सदस्य नितिन भंसाली के पिता लालजी भाई भंसाली का निधन कल 06 फरवरी 2022 को प्रातःकाल हुआ। नितिन भंसाली के अनुसार हृदयाघात के कारण उनके पिता का निधन हुआ। वे 80 वर्ष के थे।
कल दोपहर 1 से 3 बजे के दौरान दिवंगत आत्मा की अंत्येष्टि, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित मोक्षधाम में किया गया। इस दुःखद घटना की खबर मिलते ही शहर के बहुत से गणमान्य लोगों ने नितिन भंसाली के दिवंगत पिता के आखिरी दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने मोक्षधाम पहुंचे जहां रीति रिवाज से उनका क्रियाकर्म किया गया और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।
स्वर्गीय लालजी भाई भंसाली की शोक सभा कल दिनाँक 8 फरवरी 2022 को सायंकाल 5 से 6 बजे तक देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल के पास टिंबर भवन में रखी गई है, जहां लोग जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे। वैसे कोविड-19 को देखते हुए उन्होेंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग फोन पर ही शोक संदेश भेजें।








