काँग्रेस शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि किसानों की भलाई के लिए सबसे पहले उन्हें कर्जमुक्त करना जरूरी है। अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम यूपी में भी गोधन योजना लागू करेंगे।
छत्तीसगढ़ में किसानों से दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदा जाता है जिससे किसान जानवरों को खुले में नहीं छोड़ते हैं। इस धन से किसानों को जानवरों के रखरखाव में भी मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग खुलेआम घूमने वाले छुट्टा जानवरों से परेशान हैं। किसान खेतों में रातभर बैठे रहकर अपनी फसल का बचाव करते हैं। प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है पर सरकार इन मुद्दों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कमजोर बताए जाने पर कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस में अपना भविष्य देख रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का विस्तार हुआ है और अब लोग कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
देखिए पूरा वीडियो 👇
https://fb.watch/aDLoKXaz3Z/