कबीर विकास संचार अध्ययन केंद्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित होने वाले “कहत कबीर” पुस्तक पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को कोविड-19 के भयावह प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ साशन के ऊच्च शिक्षा विभाग ने सभी परिक्षाओं को ऑनलाइन करने का आदेश दिया है। साथ ही सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

इसी संदर्भ में कबीर विकास संचार अध्ययन केंद्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर (छग) के कुलसचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
कुणाल शुक्ला ने स्वराज मिशन की खास बातचीत में बताया कि इस आयोजन की अगली तिथि आगे मीडिया के माध्यम से बताई जाएगी। लेकिन इस समय सभी को कोविड-19 को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है और सभी को टीका लगवाकर सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।
पत्र निम्नलिखित प्रकार से है-
प्रति,
श्रीमान कुलसचिव,
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर (छग),
विषय:कार्यक्रम स्थगन की सूचना
महोदय ,
शोध पीठ के द्वारा दिनांक 18/1/22 को “कहत कबीर” पुस्तक पर परिचर्चा आयोजित की गई थी जिसके उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोविड के फैलते संक्रमण के मद्देनजर संलग्न आदेश के चलते स्थगित किया जा रहा है,आगामी तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।
धन्यवाद
कुणाल शुक्ला







