खजुराहो – 30:12:2021-

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज अचानक सुर्खियों में आ गए थे।

उनके इस बयान के बाद पूरे देश में छत्तीसगढ़ की छवि खराब हुई है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां आपस में कटाक्ष करते नजर आए।

लेकिन इसी कड़ी में आज सुबह एक बहुत बड़ी खबर आ रही है।

स्वराज मिशन के विश्वास पात्र सूत्र ने बताया है कि बागेश्वर धाम, खजुराहो से कालीचरण महाराज ने स्वयं को पुलिस के हवाले किया। कालीचरण महाराज ने स्वयं को छत्तीसगढ़ से पहुंची रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। कालीचरण महाराज को सुबह-सुबह 3 से 4 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया और देर रात तक उन्हें रायपुर लाया जाएगा।

Share.

Comments are closed.