अजय शर्मा की रिपोर्ट :
रायपुर, छत्तीसगढ़ – 22/10/2021 :
पेट्रोलियम पदार्थों की देशव्यापी बढ़ती जा रही बेलगाम कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सब्जी मंडी और बाजारों में नाट्यात्मक प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में भी कई इलाकों में कांग्रेसियों ने सब्जी की दुकानों पर नाटकीय रूप से प्रदर्शन किया। ये कार्यक्रम सभी वार्डों में किया गया।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्देश पर आज शहर जिला सचिव मोनू वालिया ने देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों की वजह से अत्यावश्यक चीजों के बढ़ते दामों को लेकर महंगाई के विरोध में मोहबा बाजार में सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर इस बात को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि, “एक ओर महंगाई डायन खाए जात है और मोदी राज में उनके पूंजीपति दोस्त कमाए जात है। साधारण व्यक्ति अब सब्जी भी नहीं खरीद पा रहा है, कुछ दिनों लोगों को भीख भी नहीं मिलेगी क्यों भाजपा के कद्दावर नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक एक करके पूरा देश ही बेच रहे हैं। नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे गैरजिम्मेदार प्रधानमंत्री हैं।







