ज्यादातर बड़े नेताओं की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गई है। वहीं शहर में कई स्थानों से शीशी व पत्थर की बोरियां सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि ये सभी सामान शहर के घोठिया रोड, एकता चौक, दर्री पारा में खुले स्थान से बरामद किया गया है।
कबीरधाम, छत्तीसगढ़ :
यूपी के लखीमपुर में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा, हत्या के केस में जेल चले गए हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम व बीजेपी नेता रमन सिंह के बेटे पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। कबीरधाम {कवर्धा} में दो पक्षों के बीच लड़ाई से शुरू हुआ विवाद अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे शहर में पिछले पांच दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक पर केस दर्ज हो गया है।
अभिषेक सिंह के अलावा राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके अलावा पूर्व संसदीय सचिव मोती राम चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, बीजेपी के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के नंद लाल चंद्रकार, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पीयूष ठाकुर, जिला बीजेपी अध्यक्ष अनिल ठाकुर के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
अब तक गिरफ्तारी नहीं
ज्यादातर बड़े नेताओं की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गई है। वहीं शहर में कई स्थानों से शीशी व पत्थर की बोरियां सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि ये सभी सामान शहर के घोठिया रोड, एकता चौक, दर्री पारा में खुले स्थान से बरामद किया गया है, लेकिन ये सामान कैसे लाया गया या किसके द्वारा मंगया गया था, इस मामले में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हो पाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद गिरफ्तारी की संख्या बढ़ सकती है।