छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ी क्षति, जशपुर के कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

दो दिन के अंदर छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ी क्षति (Big Loss To BJP In Chhattisgarh) हुई है। कल यानी 19 सितंबर 2021 को पूर्व मंत्री राजिन्दर सिंह पाल के निधन के बाद आज यानी 20 सितंबर 2021 को पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव (Kumar Yudhveer Singh Judev) का निधन हो गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। युद्धवीर सिंह जूदेव ने कम समय में एक अलग पहचान बनाई थी।

बीजेपी के तेज तर्रार नेता और बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखने वाले युद्धवीर सिंह जूदेव का आज सुबह दुखद निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से युद्धवीर सिंह जूदेव का बेंगलूरू के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 4 बजे युद्धवीर सिंह ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को दो दिन में दो बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि युद्धवीर सिंह कुछ दिनों से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। आखिरी समय में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उन्हें बचाने में चिकित्सक सफल नहीं रहे। युद्धवीर सिंह जूदेव एक ऐसे नेता थे, जो बहुत ही बेबाक बोल के लिए विपक्ष में रहते हुए भी चर्चा में रहे। वहीं सत्ता में कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए अपने राजनीतिक जीवन में एक अलग पहचान बनाई है।

कल ही छत्तीसगढ़ के पूर्व परिवहन मंत्री राजिन्दरपाल सिंह भाटिया ने खुदकुशी की थी और आज युद्धवीर सिंह जुदेव के निधन की खबर आई। युद्धवीर, बीजेपी के कद्दावर नेता थे। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत कर कभी मुड़कर नहीं देखने वाले युद्धवीर सिंह विधायक और संसदीय सचिव समेत कई पदों पर रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके हैं, युद्धवीर सिंह जूदेव जशपुर कुमार स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे बेटे थे। युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन से उनके समर्थकों में गहरा मातम पसरा हुआ है।

Share.

Comments are closed.