रायपुर/छत्तीसगढ़ – 07/09/2021 –
छत्तीसगढ़ संस्कृति और संस्कारों का प्रदेश है। यहां के लोगों की सादगी और उनके बीच सौहार्द्रता पूरे विश्व में विख्यात है, इसलिए कहा जाता है कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”। इसका एक और उदाहरण कल छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कल दिनांक 06 सितंबर 2021 को तीजा – पोरा त्योहार के अवसर पर एक विशिष्ट आयोजन किया था जिसमें सांसद ज्योत्सना महंत के साथ छत्तीसगढ़ की तमाम बहनें, बेटियां और महिला नेत्री शामिल हुईं। मुख्यमंत्री की ओर से विशेष रूप से दिल्ली से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को आमंत्रित किया गया था जिसमें डॉ रागिनी नायक, सुप्रिया श्रीनेत, अल्का लाम्बा और राधिका खेड़ा शामिल थे।

चुंकि तीजा में बेटियां अपने मायके जाती हैं तो ठीक उसी प्रकार दिल्ली से कांग्रेस परिवार की ये बेटियां अपने मायके छत्तीसगढ़ में तीजा का त्योहार मनाने आई थीं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सभी बहनों व बेटियों का सम्मान किया, उनके साथ झूला झूले, उनके साथ नृत्य गान किया, उनको उपहार दिए और आशीर्वाद दिया। https://youtu.be/UzqtOK0GasY
इस आयोजन में टी एस सिंहदेव और भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी की एकता को भी दर्शाया। दोनों दिग्गज मंच पर सभी सम्मानित अतिथियों के साथ थिरकते नजर आए तो वहीं एक दूसरे से सामान्य रूप से चर्चा करते हुए भी दिखे। इस आयोजन ने वाकई पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ की छवि को चार चांद लगा दिया है।


प्रकाशपुंज पांडेय ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी तारीफ़ के काबिल हैं, लेकिन विशेष रूप से दो युवा नेताओं की तारीफ़ करनी चाहिए जिन्होंने अतिथियों के आने से लेकर अतिथियों के सकुशल वापस जाने तक मेहमानों की मेजबानी की।
प्रकाशपुंज पांडेय ने कहा कि “मैं उन दोनों नेताओं नितिन भंसाली (छत्तीसगढ़ काँग्रेस पार्टी के संचार विभाग के सदस्य) और सुबोध हरितवाल (राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता) को छत्तीसगढ़ के मेहमानों के विशेष आतिथ्य के लिए साधुवाद देता हूं।”
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर एक घोषणा करते कहा कि “आज तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर प्रदेश के महिला स्व सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रूपए का ऋण माफ करने की घोषणा करता हूँ।”




छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की सभी महिलाओं, बहनों और बेटियों का इस आयोजन को सफल बनाने और उसमें सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया और दिल्ली से आए विशेष अतिथियों का सहृदय धन्यवाद देते हुए कहा कि “दिल्ली से कांग्रेस परिवार की बेटियां छत्तीसगढ़ आईं और हमें उनके सम्मान करने और उनके आतिथ्य का अवसर प्राप्त हुआ यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। हम आशा करते हैं कि इसी प्रकार हमारे बुलाने पर वह हर वर्ष अपने मायके छत्तीसगढ़ आए और हमें उनके आतिथ्य का मौका देते रहें। बाबा साहब ने कहा कि वैसे भी छत्तीसगढ़ तो कौशल्या माता का मायका है और रामचंद्र जी यहां के भांजे हैं, इस नाते हम तो वैसे भी श्रीराम के ननिहाल वाले हुए”।








