छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रिप्लेसमेंट की खबरों पर दिल्ली में चल रहे छत्तीसगढ़ काँग्रेस की सियासी उठा पटक पर छत्तीसगढ़ काँग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया ने खुल कर मीडिया को बताया।
पुनिया ने कहा है कि सीएम भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंह देव के बीच तनाव की मीडिया रिपोर्ट बिल्कुल झूठी है। वे अच्छे संबंध साझा करते हैं। वे एक दूसरे से सामान्य रूप से मिलते हैं। दोनों एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। मीडिया में आ रही खबरें निराधार हैं।
छत्तीसगढ़ काँग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा है कि सीएम राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से जानकारी देना चाहते थे। उन्होंने उन्हें राज्य में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी, राहुल गांधी प्रभावित हुए। सीएम ने उनसे राज्य में आने और खुद इसे देखने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री का आमंत्रण स्वीकार कर छत्तीसगढ़ जाने को राजी हुए राहुल गांधी।







