दिल्ली में चल रहे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक घमासान के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार 24 अगस्त 2021 के बाद आज पुनः एक बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की।

मुलाकात खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री रिप्लेसमेंट पर भूपेश बघेल ने कहा कि “मैंने कांग्रेस आला-कमान को सब कुछ बता दिया। राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई। अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया। उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार किया, वह अगले सप्ताह वहां होंगे।”

सोर्स – ANI

Share.

Comments are closed.