छत्तीसगढ़ हुआ गौरवान्वित, फोर्ब्स में स्थान पाने वाले दिग्गजों को कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने दी बधाई

रायपुर। 25 अगस्त 2021 –

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के सदस्य तथा पब्लिक इश्यू सोशल फाउंडेशन के चेयरमैन नितिन भंसाली ने विश्व की प्रतिष्ठित इंडिया फोर्ब्स पत्रिका के विशेष लीडर्स फॉर्जिंग प्रोग्रेस संस्करण में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के एमडी डॉ.संदीप दवे, अविनाश ग्रूप के प्रमुख आनंद सिंघानिया एवं मेट्स यूनिवर्सिटी के उपकुलाधिपति गजराज पगारिया को स्थान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की इन विभूतियों ने अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ठ योगदान दिया है और इन्होंने गौरवशाली छत्तीसगढ़ को अपनी उत्कृष्टता से और अधिक गौरवान्वित किया है। नितिन भंसाली ने कहा कि ये सभी हमारे छत्तीसगढ़ परिवार के प्रेरक व्यक्तित्व हैं। इनके सेवाभावी कार्यों से अन्य साथियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Share.

Comments are closed.