आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, हम चीन पर बोल सकते हैं और बहिष्कार का आह्वान कर सकते हैं, लेकिन आपके मोबाइल पर सब कुछ आता कहां से है?

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ प्रमुख ( RSS Chief) मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने मुंबई में आजादी के 75वें स्‍वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्‍वादेशी विषय पर बोलत हुए कहा कि, “हम चीन (China) पर बोल सकते हैं और बहिष्कार का आह्वान कर सकते हैं, लेकिन आपके मोबाइल पर सब कुछ आता कहां से है? चीन पर निर्भरता बढ़ी तो हमें उनके सामने झुकना होगा। 
आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, स्वदेशी का मतलब सब कुछ छोड़ देना नहीं है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार जारी रहेगा, लेकिन हमारी शर्तों पर। इसके लिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। आत्मनिर्भरता रोजगार पैदा करती है, नहीं तो हमारी नौकरी चली जाती है और हिंसा का रास्ता खुल जाता है. तो स्वदेशी का अर्थ है आत्मनिर्भरता और अहिंसा। 

Share.

Comments are closed.