छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।

भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार नए जिले सक्ति, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर को जिला बनाने की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि हमने पहले 29 नई तहसीलों के गठन की और अब चार नए जिलों और 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं।
Share.

Comments are closed.