छत्तीसगढ़ काँग्रेस कमेटी के नेता और मुखर वक्ता नितिन भंसाली ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैये पर प्रहार करते हुए कहा है कि, मोदी सरकार कि नीतियाँ महिला विरोधी हैं। छत्तीसगढ़ी स्वाभिमान कि रक्षा के लिए वचनबद्ध कॉंग्रेसी नेता नितिन भंसाली अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआत से ही महिला सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे देश में मुखर रहे हैं।

काँग्रेस नेत्री अलका लंबा जोकि अपनी बेहद ही आक्रामक शैली के लिए जानी जाती हैं, को दिल्ली पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अल्का लांबा जंतर मंतर पर महिला किसान संसद में हिस्सा लेने और किसानों की मांगों को अपना समर्थन देने जा सकती हैं। इसलिए पुलिस ने उन्हें उनके निवास पर ही नजरबंद कर रखा है।

इस बात पर काँग्रेस नेता नितिन भंसाली ने मोदी सरकार के विरोध में अपना आक्रोश ट्विटर पर जाहीर करते हुए कहा है कि, मोदी सरकार का ये महिला विरोधी तानाशाही रवैया है। ये पूरी तरह से लोकतंत्र कि हत्या है और वे इसकी घोर नींद करते हैं।

स्वराज मिशन को दिए एक साक्षात्कार में नितिन भंसाली ने कहा है कि विश्व के इतिहास ने देखा है कि आज तक कई तानाशाह आए और चले गए। सभी तानाशाहों का अंत बहुत ही पीड़ादायक हुआ है, अगली बारी मोदी – शाह कि है। अलका लांब का समर्थन करते हुए नितिन ने कहा है कि काँग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अलका लांब के साथ है।

Share.

Comments are closed.