छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई है।
गूगल फॉर्म के जरिए सभी कार्यकर्ताओं को पंजीयन कराने के बाद युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव द्वारा दिनांक 19/07/21 को राजीव भवन में सभी कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार कराया गया।
उसके बाद युवक कांग्रेस मीडिया विभाग चेयरमैन निखिल द्विवेदी द्वारा मीडिया विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई हैं।

निखिल द्विवेदी ने राजधानी रायपुर के इस्माईल अहमद को प्रदेश समन्वयक बनाया है। इस्माईल पूर्व में भी NSUI के शहर अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सोशल मीडिया एवं मीडिया इंचार्ज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहे हैं।
इस्माईल अहमद ने मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव , प्रदेश अध्यक्ष मीडिया विभाग निखिल द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।







