सामाजिक आयोजनों में सक्रिय युवक कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के युवक भावेश बघेल को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी देते हुए राजधानी रायपुर जिला के लिए युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भावेश पिछले कई सालों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं और साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देते रहते हैं। कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने लोगों की सक्रियता से मदद की है।








