लखनऊ : यूपी बोर्ड ने 10वीं के स्‍टूडेंट्स के लिए अपने रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर एक्टिव कर दिया है लेकिन 12वीं के छात्रों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं.

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट की डेट की घोषणा आज (रविवार) यानी 18 जुलाई को हो सकती है. प्रदेश के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा रिजल्‍ट डेट का ऐलान कर सकते हैं. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 56 लाख स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट एक साथ जारी किया जाना है. संभव है कि बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट पहले जारी कर दे.

दरअसल, बोर्ड ने 10वीं के स्‍टूडेंट्स के लिए अपने रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है लेकिन 12वीं के छात्रों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं. संभव है कि बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट पहले जारी करे और 12वीं के एग्‍जाम रिजल्‍ट बाद में जारी किए जाएं. रिजल्‍ट डेट की घोषणा के बाद ही यह स्‍पष्‍ट हो सकेगा कि आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर किस दिन रिजल्‍ट चेक किए जा सकेंगे.

इस वर्ष भी मिलेंगी ई-मार्कशीट

2020 में पहली बार यूपी बोर्ड ने छात्रों को ई-मार्कशीट जारी करने का फैसला किया था. शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि Covid-19 महामारी के कारण मार्कशीट को प्रिंट करना मुश्किल था, इसलिए छात्रों को ई-मार्कशीट जारी करने का फैसला किया गया था. बाद में, जब Covid-19 की स्थिति में सुधार हुआ, तब छात्रों को मार्कशीट की फिजिकल कॉपी बांटी गई थीं.

ये है रिजल्‍ट का फॉर्मूला

चूंकि बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, इसलिए छात्रों का मूल्यांकन उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इस साल, कक्षा 10 के लिए रिजल्‍ट 50-50 के फार्मूले के आधार पर तैयार किया गया है, जहां 50 प्रतिशत नंबर कक्षा 9वीं के फाइनल रिजल्‍ट के आधार पर दिए गए हैं और शेष 50 प्रतिशत 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर दिए गए हैं.

जानिए किस दिन जारी होगा रिजल्‍ट

शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने अभी तक बोर्ड रिजल्‍ट की डेट की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने रिजल्‍ट डेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर संभव है कि यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट डेट की घोषणा आज 18 जुलाई को कर दी जाए.

नहीं जारी होगी मेरिट लिस्‍ट

चूंकि परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं, इसलिए इस वर्ष मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड ने स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किया गया है. यूपी बोर्ड ने CBSE से अलग अपनी मार्किंग स्‍कीम तैयार की है जिसके अनुसार 10वीं का रिजल्‍ट 9वीं के नंबरों के आधार पर तथा 12वीं का रिजल्‍ट 10वीं, 11वीं और 12वीं के नंबरों के आधार पर तैयार किया गया है.

यूपी बोर्ड इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट AajTak एजुकेशन पर होस्‍ट करने वाला है. छात्रों को अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए आजतक एजुकेशन के रिजल्‍ट पेज पर जाना होगा और अपने रोल नंबर की मदद से इस पेज पर लॉगिन कर अपना रिजल्‍ट डाउनलोड करना होगा.

Share.

Comments are closed.