लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ..गांधी प्रतिमा जीपीओ पर महासचिव प्रियंका गांधी ने पुष्पाजंलि अर्पित की
गांधी प्रतिमा पर महासचिव प्रियंका गांधी का मौन धारण…प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रियंका गांधी का मौन..
महासचिव प्रियंका गांधी ने करीब एक घंटे से ज्यादा गांधी प्रतिमा के पास मौन धरना दिया। इसके बाद उन्होंने आंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय के लिए निकल गईं। बता दें कि इतने लंबे मौन धरने की जानकारी पहले से किसी को नहीं थी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।







