Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    • शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व
    • छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Wednesday, April 8
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionNov 4, 2025Updated:Nov 4, 2025 Chhattisgarh No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरदी ग्राम में गिरे तीन हाथियों का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया

    सभी हाथी सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़े गए

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़। दिनाँक – 04/11/2025 :

    दिनांक 04 नवम्बर 2025 की रात में बलौदाबाजार वनमण्डल के अंतर्गत हरदी ग्राम में तीन हाथी – एक मादा हाथी, उसका बच्चा एवं एक नर जुवेनाइल हाथी – ग्रामीण टिकनेश्वर ध्रुव के खेत में फिसलकर गिर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल मौक़े पर पहुँचकर त्वरित और समन्वित कार्रवाई की।

    वन विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रैंप (Ramp) तैयार किया गया, जिसके माध्यम से तीनों हाथियों को सावधानीपूर्वक निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के उपरांत सभी हाथियों को सुरक्षित रूप से निकटस्थ वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जहाँ वे अपने समूह से पुनः जा मिले। विभागीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी हाथी पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है।

    इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुश्री स्तोविषा समझदार भी घटनास्थल पर पहुँचीं और रेस्क्यू की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय टीम की त्वरित कार्रवाई और उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की।

    यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में, तथा अधीक्षक बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य श्री कृषानू चन्द्राकर के नेतृत्व में संचालित किया गया। विभागीय टीम ने रातभर सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस जटिल रेस्क्यू को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

    इस अभियान को सफल बनाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री गोपाल वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार श्री गीतेश कुमार बंजारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी श्री जीवनलाल साहू, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री राहुल उपाध्याय, श्री अतुल तिवारी, सुश्री दीक्षा पाण्डेय सहित परिक्षेत्र कोठारी और बार के समस्त वनकर्मियों, फील्ड स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने इस अवसर पर कहा –
    “वन विभाग का दायित्व केवल वन्यजीवों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक जीवन को सुरक्षित बचाना हमारी प्राथमिकता है। हरदी ग्राम का यह रेस्क्यू ऑपरेशन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया, सामूहिक समर्पण और फील्ड टीम की दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

    वन विभाग, बलौदाबाजार द्वारा इस प्रकार की आपात स्थितियों से निपटने हेतु त्वरित रेस्क्यू रेस्पॉन्स प्रणाली, ग्राउंड टीमों का प्रशिक्षण, और स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

    Elephants rescued by Forest Department Chhattisgarh Forest Department Chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025

    छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न

    Sep 9, 2025

    संजय विनायक जोशी का रायपुर प्रवास

    Sep 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.