रायपुर, छत्तीसगढ़। दिनाँक – 25 सितम्बर 2025 –

छत्तीसगढ़ में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर शायद शासन और प्रशासन का ध्यान नहीं है। सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी जनता यदि वंचित रह जाए तो हम प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कल्पना कैसे कर सकते हैं?

मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव का है। यहाँ भाटागांव चौराहे से जलगृह मार्ग पर आगे पानी टंकी होते हुए महादेव घाट तक सड़क की स्थिति बहुत खराब है। लेकिन नगर निगम के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। शायद जनता की समस्याओं की ओर उनका ध्यान नहीं है।

लोग जान जोखिम में डाल कर सड़क पर चल रहे हैं। सड़क पर हुए गड्ढों में वाहन पलट जा रहे हैं। देखिए 👇

साथ ही त्योहारों के बीच नालियों के उपर सीमेंट के कवर लगाए जाने के कारण दुकानदारों को परेशानी हो रही है यहाँ तक कि फल वाले, चाय – नाश्ता वाले दुकानदार भी बारिश में भटक भटक कर अपना सामान बेचने पर मजबूर हैं जिससे उनके धंधे पर बुरा असर पड़ रहा है।

इस खबर के साथ यहां एक प्रश्न उठता है कि, “जनता वोट क्यों देती है?” सोचिएगा जरूर!

स्वराज मिशन को प्रोत्साहित करने के लिए इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, लाइक 👍करें, कमेंट करें और सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद 🙏

Swaraj Mission को सब्स्क्राइव करने के लिए नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें और बेल 🔔आइकन दबाएं।

https://youtube.com/@swarajmission?si=7GprA2G6JvHsOzqR

Share.

Comments are closed.