रायपुर, छत्तीसगढ़। दिनाँक : 01/09/2025 –
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता संजय विनायक जोशी दिनाँक 02 सितम्बर 2025 को प्रातः 08:15 बजे रायपुर आ रहे हैं।
श्री जोशी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानन्द उपासने की माता जी स्व. रजनी ताई उपासने को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास जाएँगे।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रजनी ताई उपासने के निधन की पुष्टि उनके बेटे सच्चिदानंद उपासने ने की है। पूर्व विधायक के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दूरभाष पर सच्चिदानन्द उपासने से बात कर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया। श्री मोदी ने दूरभाष पर वर्ष 2022 में स्वर्गीया रजनी ताई उपासने से बात की थी।
संजय जोशी, तत्पश्चात अपराह्न 02:55 पर रायपुर विमानतल से विमान द्वारा दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
उपरोक्त सूचना स्वराज मिशन से बात करते हुए, संजय जोशी के निकटतम मित्र रायपुर निवासी राजीव लोचन श्रीवास्तव और राजनांदगांव निवासी विष्णु अग्रवाल ने दी।

