नई दिल्ली / रायपुर : 24-02-2025 :

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता संजय जोशी कल 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर इंडिगो की विमान संख्या 6E-2206 द्वारा नई दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं।

श्री जोशी, उनके बेहद करीबी और भाजपा नेता राजीव लोचन श्रीवास्तव के निवास पर उनकी दिवंगत माताजी की आत्मा को शान्ति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने रायपुर आ रहे हैं।

राजीव लोचन श्रीवास्तव की माता जी, श्रीमती दमयंती श्रीवास्तव का स्वर्गवास 15 फरवरी को लम्बी बीमारी के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ था।

हालांकि संजय जोशी अपनी व्यस्तता के कारण राजीव लोचन श्रीवास्तव की माता जी, श्रीमती दमयंती श्रीवास्तव जी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित दशगात्र और तेरहवीं के कार्यक्रमों में दिनाँक 26 और 28 फरवरी 2025 को शामिल नहीं हो पाएंगे।

संजय जोशी कल दिनांक 24 फरवरी 2025 को सायंकाल 08 बजे रायपुर हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share.

Comments are closed.