भिलाई,छत्तीसगढ़, 14 अप्रैल 2024 –
छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन के तत्वधान में जिला शतरंज संघ, दुर्ग द्वारा भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट फिडे रेटेड ओपन अंडर 17 चेस चैंपियनशीप-2024 में शुभांकर बामलिया ने 7 मैचों में अजेय रहते हुए 6.5 पॉइंट्स अर्जित करते हुए खिताब जीता।
इस टूर्नामेंट में शुभांकर ने अपने रेटिंग में 77 पॉइंट्स का इजाफा कर अपनी रेटिंग को 1641 किया।
उन्होंने खिताबी मुकाबले में काले मोहरे से खेलते हुए सरगुजा के रोहन गुप्ता को हराया । टूर्नामेंट के चौथे चक्र में शुभांकर ने 1711 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी गगन साहू को हरा कर बड़ा उलटफेर किया ।
पाम बेलाजियो निवासी अनूप अग्रवाल एवं नीतू अग्रवाल के पुत्र शुभांकर बामलिया ने शतरंज की कोचिंग माइंड जिम में रवि सर और रोहित सर से ली है।


