नई दिल्ली : टीवी की दिग्गज अदाकारा सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके मैनेजर ने बताया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है. ये अभिनेत्री लंबे समय से बीमार चल रही थीं. 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ है.
सुरेखा सिकरी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. सुरेखा सिकरी ने बधाई हो और बालिका वधु जैसी कई हिट और पॉपुलर फिल्मों, सीरियल में यादगार रोल निभाए हैं.मिली जानकारी के अनुसार सुरेखा सिकरी के मैनेजर ने बताया, ”हार्ट अटैक आने से आज सुबह सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वो बीमार चल रही थीं. अपने आखिरी वक्त में सुरेखा सिकरी अपने परिवार के साथ थीं. उनका परिवार दुख की इस घड़ी में अपने लिए प्राइवेसी चाहता है. ओम साईं राम.”
